फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleaners on strike, piles of filth in the town

Hathras News: सफाई कर्मी हड़ताल पर, कस्बे में लगे गंदगी के ढेर

Tue, 18 Jul 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 18 Jul 2023 01:08 AM IST
सार

सफाई कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल रखी। वर्ष 2021 का बकाया वेतन दिलाया जाए। कर्मियों ने वर्ष 2016 से 2018 तक के सातवें वेतन के एरियर का लाभ दिलाने, एरियर से वंचित सफाई कर्मियों को इसका लाभ अविलंब दिलाने, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन शासन के आदेश के अनुसार दिलाने, सेवा लाभ से वंचित कर्मचारियों को सेवा लाभ दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Cleaners on strike, piles of filth in the town
विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल पर बैठे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को सात सूत्री मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल रखी। सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह धरने पर जमे रहेंगे। हड़ताल के चलते कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए हैं।

विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को मंदिरों के आसपास गंदगी होने से श्रद्धालुओं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनको महंगाई भत्ता अभी तक मिला नहीं है। दो वर्षों से लंबित पीएफ जमा नहीं किया गया है। इसे जमा कराया जाए।
विज्ञापन


वर्ष 2021 का बकाया वेतन दिलाया जाए। कर्मियों ने वर्ष 2016 से 2018 तक के सातवें वेतन के एरियर का लाभ दिलाने, एरियर से वंचित सफाई कर्मियों को इसका लाभ अविलंब दिलाने, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन शासन के आदेश के अनुसार दिलाने, सेवा लाभ से वंचित कर्मचारियों को सेवा लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप कुमार वाल्मीकि, दयाचंद्र शेखर, मनोज कुमार, कुलदीप, हरीशंकर, दिनेश, चंद्रभानु, शारदा देवी, मुरारीलाल, लच्छो देवी, बृजेश चौधरी, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, हरवीर सिंह, विनय गौतम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed