फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clashes at many places during polling, police handled the situation

मतदान के दौरान कई स्थानों पर हुई झड़पें, पुलिस ने संभाली स्थिति

Thu, 15 Apr 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Clashes at many places during polling, police handled the situation
सहपऊ क्षेत्र में पंचायत चुनावों में वोट डालने के लिए बूथों पर कतार में खड़ी महिलाएं। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में मतदान के दौरान कई स्थानों पर झड़पे भी हुईं और इसके लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। सूचना पाकर अधिकारी भी वहां पहुंच गए और स्थिति संभाली। सहपऊ के गांव खोंड़ा में बूथ पर कब्जे का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने वहां लाठियां भांजीं। फर्जी मतदान करने और हंगामा मचाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हिरासत में भी ले लिया। हालांकि पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते कोई बड़ी घटना मतदान के दौरान नहीं हुई।
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय में मतदान करने जा रही एक लड़की का मोबाइल फोन जब एक मतदान कर्मी ने लेने की कोशिश की तो वहां हंगामा हो गया। जानकारी पाकर अधिकारी वहां पहुंच गए और मामले को शांत कराया। इसी तरह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में ग्राम पंचायत सदस्य पद की एक उम्मीदवार ने मतदान कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया और उसका पति वहां अधिकारियों की गाड़ी के आगे लेट गया।
विज्ञापन

हालांकि उसे मौके से उठाया गया। उसने इस मामले में शिकायत की है। सादाबाद के गांव ग्राम पंचायत तसींगा के मजरा नगला गूलर स्थित मतदान केंद्र पर मोहर छिपाने को लेकर हंगामा हुआ। मतदाताओं ने मिलीभगत का आरोप लगाया। इसे लेकर मतदान कर्मी, पुलिस कर्मियों से मतदाताओं की नोकझोंक हो गई। इससे कुछ देर के लिए मतदान भी रुका रहा। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार भी पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला पचौरी के मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने आए एक युवक ने मतपत्र को फाड़ दिया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और सूचना प्रशासन को दे दी। मौके पर सीडीओ, सीओ सादाबाद और अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इधर, इसी मतदान केंद्र पर एक युवक को फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया गया, जिसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
सहपऊ ब्लाक के ग्राम पंचायत बढ़ार के मजरा नगला रामचंद्र में एक व्यक्ति द्वारा महिला मतदाताओं को साड़ी बांटकर प्रलोभन दिए जाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। गांव मई में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर, डीएम और एसपी ने भी सादाबाद ब्लॉक के गांव कजरौठी, मंस्या, पिपरामई आदि में जाकर मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सहपऊ के गांव बहादुरपुर देवकरण में दो प्रधान प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए आपस में भिड़ गए। वहां पुलिस ने मामला शांत कराया। गांव बुढ़ाइच में एक प्रधान प्रत्याशी के अभिकर्ता ने बूथ संख्या 107 से वोटर लिस्ट को गायब कर दिया। पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर सीडीओ ने उसे हिरासत में ले लिया। गांव थरौरा में भी मतदान को लेकर दोनों प्रधान प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए।
वहां भी पुलिस ने मामला शांत कराया। गांव परसौरा में भी प्रधान प्रत्याशी आपस भिड़ गए। खोंड़ा एवं परसौरा में शांति बनाए रखने के लिए कुछ लोग हिरासत में ले लिए गए। गांव जरीपुरा में भी शांति से वोट डालने को लेकर दो लोगों को पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में ले लिया था। इसी क्षेत्र के गांव खोंड़ा में भी सुबह से ही फर्जी मतदान को लेकर दोनों प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया।
दोपहर को फर्जी मतदान को लेकर दोनों पक्ष एक फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस बल कम होने पर वहां भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इधर, मारपीट होने पर तीन-चार लोग घायल हो गए। झगड़ा बढ़ने की सूचना पर जिले से और पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। एसपी एवं सीओ भी सीडीओ भी मौके पर आ गए। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर भीड़ वहां से भाग खड़ी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ ने बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश करने का प्रयास किया था। जिले से और अधिक पुलिस बल आने से उनके मंसूबे फेल हो गए ।
इसके बाद शाम को पोलिंग के बाद एक बार फिर भीड़ जबरन पोलिंग बूथ में घूस पड़ी। पोलिंग अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पोलिंग बूथ का कमरा अंदर से बंद कर लिया । बाद में पुलिस की सुरक्षा में वहां मतपेटिका लाई गई।
सासनी के जैन इंटर कालेज में बूथ संख्या 179 पर गड़बड़ी के कारण सैकड़ों लोग मतदान करने से वंचित रह गए। इस बूथ पर छह प्रत्याशी में सिर्फ चार के ही चुनाव चिन्ह मतपत्र पर अंकित थे। एसडीएम ने शिकायत की सुनवाई करने से इंकार कर दिया। आरओ, एआरओ ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया। इसको लेकर वंचित मतदाताओं व प्रत्याशियों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी शिकायत की है। ग्राम पंचायत बिजहारी में 15 वार्ड हैं। क्षेत्र पंचायत के क्रमश : 96 से लगातार 100 तक पांच वार्ड हैं। क्षेत्र पंचायत के वार्ड - 101 में छह प्रत्याशी कोमल, आकाश, मुकेश, अजय, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार हैं, लेकिन केएल जैन इंटर कॉलेज के बूथ पर जो मतपत्र उपलब्ध कराया गया, उसमें मात्र चार प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह ही अंकित थे। दो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मतपत्र पर थे ही नहीं। आक्रोशित प्रत्याशियों ने मतदान रुकवाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
आरओ ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ग्राम पंचायत का वार्ड संख्या 15 से इस बूथ से खत्म कर दिया गया है। वार्ड-15 के मत सासनी देहात के बूूूूूूथ पर पड़ेंगे, जबकि इसी वार्ड के अन्य प्रत्याशियों के मत इसी बूथ पर पड़ रहे थे। इस गड़बड़ी के कारण लगभग 884 मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। प्रत्याशी राहुल शर्मा निवासी संजय कॉलोनी बिजाहरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी शिकायत भेजी है।
इधर, सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास व नावली पर पुलिस ने देखा कि कुछ लोग उत्साह में आकर हंगामा करने का प्रयास कर रहे हैं तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें शांत कराया। हालांकि, इससे मतदान केंद्र पर भगदड़ की स्थिति बन गई लेकिन, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में फर्जी मतदान की सूचना के दौरान मतदान करने पहुंचे कुछ युवकों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। गांव गोपालपुर में मतदान कर्मियों द्वारा दोपहर करीब तीन बजे मतदान केंद्र पर लंच किए जाने की बात कहते हुए एक प्रत्याशी के अभिकर्ता द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर अभिकर्ता के समर्थकों ने हंगामा कर दिया।

महिला प्रत्याशी की पुत्री ने मतदान कर्मियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। गांव खिटौली में भी फर्जी मतदान को लेकर जमकर शोर-शराबा हुआ। ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शाम को गांव अंडौली में भी फर्जी मतदान को लेकर एक प्रत्याशी के परिजनों ने मतदान कर्मियों व पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए।

कस्बा के केएल जैन इंटर कालेज के बूथ पर मत पत्रों में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों से नोकझोंक करता प?

कस्बा के केएल जैन इंटर कालेज के बूथ पर मत पत्रों में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों से नोकझोंक करता प?- फोटो : SASNI

मुरसान में एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस व लगी भीड़।

मुरसान में एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS

रामपुर में मतदान केंद्र के बाहर से भीड़ को खदेड़ती पुलिस।

रामपुर में मतदान केंद्र के बाहर से भीड़ को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : HATHRAS

गांव बिसाना में पोलिग बूथ के बाहर दो प्रधान पद के प्रत्यासियों में होती नोकझोंक।

गांव बिसाना में पोलिग बूथ के बाहर दो प्रधान पद के प्रत्यासियों में होती नोकझोंक। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed