{"_id":"66183b9a53da06063f0f6b54","slug":"city-immersed-in-devotion-due-to-gangaur-procession-hathras-news-c-56-1-mrt1060-113615-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गणगौर शोभायात्रा से भक्ति में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गणगौर शोभायात्रा से भक्ति में डूबा शहर
Fri, 12 Apr 2024 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की तृतीया पर श्रीगणगौर जी महाराज की 230वीं शोभायात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। कांस्यकार समाज की ओर से लगने वाले दो दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ कृष्ण कुमार व राधा देवी ने किया। शोभायात्रा में माता वैष्णों, काल भैरव की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और गणगौर भगवान की आरती उतारी गई।
आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और आशीष शर्मा का स्वागत किया। शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे काली, भैरव के स्वरूप व अन्य झांकी शामिल रहीं।
इसके अलावा डोले में विराजमान भगवान गणगौर भी चल रहे थे। शहर के कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार आदि बाजारों में देर रात तक शोभायात्रा देखने के लिए भीड़ नजर आई। इस अवसर पर मेला संयोजक रवि वर्मा, दिलीप वर्मा, पंकज वर्मा, कृष्णा वर्मा, देवेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, राजीव वर्मा, दाऊजी वर्मा आदि थे।