{"_id":"641323fc73d1d3794f03b694","slug":"chnrni-stuck-in-thresher-while-extracting-laha-teenager-dies-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लाहा निकालते समय थ्रेसर में फंसी चुन्नी, किशोरी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लाहा निकालते समय थ्रेसर में फंसी चुन्नी, किशोरी की हुई मौत
Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM IST
सार
किशोरी परिजनों के साथ खेत में लाहा की फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी चुन्नी थ्रेसर में फंस गई। देखते ही देखते वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने दौड़कर थ्रेसर बंद किया, तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
फसल की मढ़ाई करा रही एक किशोरी की चुनरी थ्रेसर में फंस गई। जिससे किशोरी थ्रेसर की चपेट में आकर घायल हो गई। जब तक थ्रेसर बंद किया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सासनी थाना क्षेत्र के ग्राम लढ़ौता निवासी बलवीर की 14 वर्षीय बेटी मुस्कान बृहस्पतिवार को खेत पर गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत में लाहा की फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी चुन्नी थ्रेसर में फंस गई। देखते ही देखते वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने दौड़कर थ्रेसर बंद किया, तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता किया जाएगा।