फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child dies in collision with tempo

Hathras News: कोहरे में हाईव पर टेंपो की टक्कर से बच्चे के पैर कुचले, सिर फटा, मौत, चालक भागा

Tue, 30 Dec 2025 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 11:08 AM IST
सार

अशोक का नौ साल का बेटा आलोक प्लांट पर ही था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह हाईवे के सहारे एक दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर वह लौट रहा था। हाईवे पर घना कोहरा था। इतने में हाथरस की ओर से सासनी जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से आलोक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Child dies in collision with tempo
मृतक आलोक फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

भयंकर कोहरे में 29 दिसंबर की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने सड़क किनारे चल रहे नौ साल के बच्चे आलोक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के दोनों पैर कुचल गए। उसकी आठ से अधिक हड्डियां टूट गईं और सिर भी फट गया। उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। चार बहनों के बीच अकेले भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


हादसा आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चौपाल सागर के निकट हुआ। मुरसान के गांव गारवगढ़ी निवासी अशोक कुमार परिवार के साथ सड़क पर डामर बिछाने का काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार सहित गांव के 20 लोग चौपाल सागर के पास स्थित कंक्रीट प्लांट पर अस्थायी आवास बनाकर रह रहे हैं। सोमवार की सुबह अशोक व अन्य मजदूर काम पर सासनी के नानऊ रोड पर गए थे। वहां डामर बिछाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


अशोक का नौ साल का बेटा आलोक प्लांट पर ही था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह हाईवे के सहारे एक दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर वह लौट रहा था। हाईवे पर घना कोहरा था। इतने में हाथरस की ओर से सासनी जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से आलोक में टक्कर मार दी। टेंपो आलोक को कुचलता हुआ निकल गया। चालक ने टेंपो नहीं रोका और कोहरे में फरार हो गया। राहगीरों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया। प्लांट से आई लेबर ने बच्चे की पहचान की। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक परिवार के लोग भी आ गए थे। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेक पहुंचे। वहां एक्स-रे आदि जांचें हुई, जिसमें दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई निकलीं। हाथ व सिर की हड्डी भी टूट गई थी। अत्यधिक खून बहने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आलोक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ हाथरस गेट अरिवंद राठी ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed