{"_id":"6a19bce872f92e76c40483f5","slug":"child-dies-during-delivery-in-private-hospital-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मची चीख-पुकार, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मची चीख-पुकार, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Fri, 29 May 2026 09:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 09:52 PM IST
सार
आकाश की पत्नी सपना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे बाद सपना ने बच्चे को जन्म दिया, जो कि मृत था। स्टाफ ने जैसे ही परिवार को घटना की जानकारी दी, अस्पताल में ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
हाथरस के आगरा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि बच्चा मृत पैदा हुआ है। देर शाम तक चली गहमा-गहमी के बाद परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहल्ला नवीपुर के रहने वाले आकाश की पत्नी सपना पहली बार गर्भवती थीं। शुक्रवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे बाद सपना ने बच्चे को जन्म दिया, जो कि मृत था। स्टाफ ने जैसे ही परिवार को घटना की जानकारी दी, अस्पताल में ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आक्रोशित आकाश व उसके परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही पर का आरोप लगाया और कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। जानकारी पर पीआरवी व आगरा रोड चौकी इंचार्ज सत्यपाल मौके पर पहुंचे। वहां अस्पताल प्रबंधन व परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी। परिवार की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस से भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि यदि परिवार लिखित शिकायत करता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन