{"_id":"5fe8d7018ebc3e3d723f87e1","slug":"child-death-in-suspected-condition-sasni-news-ali252223312","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डॉक्टर पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डॉक्टर पर लगाया आरोप
विज्ञापन
धर्मेंद्र उर्फ लुक्का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने मौत का आरोप एक निजी चिकित्सक पर लगाया है। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।
इगलास रोड पानी की टंकी निवासी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का (18) पुत्र रामदयाल की शनिवार की देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर आशा नगर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास गए। वहां उसे नेबोलाइजर लगाया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए हाथरस रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी तबियत और बिगड़ गई। हाथरस में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि मृतक युवक की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई थी। परिजन युवक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए थे। अचानक उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों की जानकारी होगी। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।