फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chief Minister Yogi in Hathras

Hathras News: मुख्यमंत्री योगी शहर में, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित, मार्ग रहेगा परिवर्तित

Mon, 01 Apr 2024 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 12:49 AM IST
सार

1 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम कैंटर, ट्रैक्टर आदि वाहनों व मध्यम हल्के लोडर वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi in Hathras
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 अप्रैल को हाथरस में आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। सीएम के आगमन के दृष्टिगत आमजनमानस की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु 1 अप्रैल को जिले में मार्ग परिवर्तित रहेगा।

विज्ञापन


1 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। सीएम के आगमन पर 1 अप्रैल सुबह से कार्यक्रम समाप्ति तक हाथरस शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम कैंटर, ट्रैक्टर आदि वाहनों व मध्यम हल्के लोडर वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


कार व रोडवेज बस आदि वाहनों का आवश्यकतानुसार आवागमन रहेगा। हाथरस में प्रवेश करने वाले बड़े व मध्यम वर्ग के वाहन नगला भुस थाना हाथरस से बाईपास होते हुए अन्य मार्ग के लिए आवागमन करेंगे। हाथरस शहर की तरफ से आने वाले ये वाहन चामड़ गेट, बस स्टैंड होते हुए डीआरबी तिराहा से आवगमन करेंगे। पुलिस चौकी आगरा रोड कोतवाली नगर हाथरस से आगे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed