फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chief Minister will visit Hathras, preparedness management

मुख्यमंत्री कल आएंगे हाथरस, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Chief Minister will visit Hathras, preparedness management
बागला कॉलेज के मैदान में सीएम के आगमन के लिए तैयार होता मंच - फोटो : Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ के 23 जुलाई के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चल रही तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के आने का इंतजार कर रहा है। सीएम के निरीक्षण स्थलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट बनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की अहम स्थानों पर तैनाती सुनिश्चित की गई है। कलेक्ट्रेट और विकास भवन के साथ साथ निरीक्षण स्थलों को सजाया जा रहा है। सीएम के आने की सूचना के बाद से गांव भगवंतपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर को इंटरलॉकिंग लगाकर तैयार किया जा रहा है। साथ ही इस गांव की सड़क का भी निर्माण कार्य तेज हो गया है। जहां-जहां सीएम योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है, उन स्थलों को चमकाया जा रहा है।  
विज्ञापन


सफाई के लिए कर्मचारियों को बुलाया
कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर की साफ सफाई करने के लिए सभी ब्लॉकों में तैनात सफाई कर्मियों को बुला लिया गया है। इन सफाई कर्मियों से दोनों परिसरों में सफाई कराई जा रही है। वही कर्मचारियों के लिए विकास भवन परिसर में अधिकारियों की ओर से पूड़ी सब्जी की दावत कराई जा रही है। जिससे कि कर्मचारी खाने के लिए शहर की ओर न जाए और काम में कोई लेटलतीफी न हो सके। बागला कॉलेज में मंच को तैयार किया जा रहा है। एसपी ने बागला कॉलेज के फील्ड का निरीक्षण किया। यहीं योगी सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों की सूची की  जा रही तैयार 
शासन की ओर से संचालित 10 कार्यक्रमों के लाभ लेने वाले पात्रों को प्रमाण पत्र देने के लिए जिला प्रशासन भूमिका बना रहा है। सीएम के हाथों से प्रत्येक योजना से संबंधित 5-5 लाभार्थियों को  प्रमाण पत्र दिलाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारी लाभार्थियों के नामों की सूची को तैयार कर  रहे है।

हाथरस को करोड़ों की सौगात देकर जाएंगे सीएम 
 सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के लोगों को करोड़ों की सौगात देकर जाएंगे। हाथरस आगमन पर सीएम नौ कार्यों का शिलान्यास करेंगे और 25 कामों का लोकार्पण भी करेंगे। विभागीय अधिकारियों ने 165 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर विभागवार तैयारी कर ली है। सीएम द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास बागला कॉलेज मैदान से कराए जाएंगे।  
इन कामों का करेंगे शिलान्यास 
हाथरस। सीएम योगी अलीगढ़-आगरा मार्ग पर हाथरस सिटी-मुरसान स्टेशन के मध्य रेलवे सम्पार पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, जलेसर मार्ग पर आरसीसी पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, दतौरा से मान महौ मार्ग पर बॉक्स कलवर्ट का निर्माण, पीबी मार्ग के मुरसान ब्लॉक तक के मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ब्लॉक मुरसान में मल्टीपर्पज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिशन सेंटर का निर्माण, नगर पुर्नगठन पेयजल योजना जोन-1 और जोन-5, गांव लुटसान में एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग और नाली का निर्माण, नगरीय विकास अभिकरण के 13 कार्य।  

इन कामों का होगा लोकार्पण 
हाथरस। आगरा-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण, नगला भुस से नगला उम्मेद तक सतह सुधार के सुदृढ़ीकरण का कार्य, सादाबाद से गिरधारी मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। वहीं सादाबाद-जलेसर से कोकना कलां-जरीपुरा मार्ग, नगला सलेम से उघैना वाया गोविंदपुर मार्ग, भकरोई से बर्द्धवारी वाया नगला हंसी मार्ग, तिपरस से मेंडू मार्ग, मुगलगढ़ी से कचौरा-अगसौली मार्ग, हबीबपुर से टटी डंडिया वाया बरतर खास मार्ग, हसायन से मोहब्बतपुरा वाया बान बोनई मार्ग, गुरसौटी से बरामई वाया ढकरई मार्ग, टीकरीपुर से वाजिदपुर वाया इशेपुर मार्ग, हाथरस आगरा के चंदपा से लहोटा मार्ग, गिजरौली से अल्हैपुर मार्ग, घूंचा से धनौठी मार्ग, सासनी से कैलोरा मार्ग के उच्चीकरण का भी लोकार्पण करेंगे। इस क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र कोटा रोड का निर्माण, उपकेंद्र लाड़पुर का निर्माण, उपकेंद्र पटाखास का निर्माण, राजकीय नवीन हाईस्कूल सहजपुरा का निर्माण, राजकीय नवीन हाईस्कूल गंगापुर, राजकीय नवीन हाईस्कूल पचायता और राजकीय नवीन हाईस्कूल अमौसी का निर्माण का लोकार्पण कराया जाएगा।  


रविवार को सुरक्षा को लेकर  रिहर्सल 
हाथरस। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पुलिस महकमे के द्वारा भी सुरक्षा को लेकर फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अन्य जिलों से फोर्स बुला लिया गया है। रविवार को पुलिस फोर्स के द्वारा सुरक्षा का रिहर्सल कराया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हो सके। सेफ हाउस भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed