{"_id":"6a3d8faf4735d531090ce93b","slug":"chief-minister-to-visit-on-the-28th-to-unveil-projects-worth-486-crore-hathras-news-c-56-1-sali1016-150467-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 28 को आएंगे मुख्यमंत्री, 486 करोड़ की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 28 को आएंगे मुख्यमंत्री, 486 करोड़ की देंगे सौगात
Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर तैयार पंडाल। संवाद
- फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह क्षेत्र की जनता को 486 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सलेमपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का हाथरस दौरा पहले 23 जून को होना था, लेकिन राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के कारण इसे ऐनवक्त पर स्थगित कर दिया गया। अब नया कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि दोबारा आयोजन को बनाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
486 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम बजट से बुनियादी ढांचे, सड़कों, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम की पुष्टि होते ही जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा समेत कई आला अधिकारियों ने सलेमपुर में जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। संवाद