फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chhaya and Khushi Emerge Victorious in Carrom Competition

Hathras News: कैरम प्रतियोगिता में छाया व खुशी रहीं अव्वल

Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chhaya and Khushi Emerge Victorious in Carrom Competition
संविलियन विद्यालय कलवारी में कैरम खेलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Samvad
संविलियन विद्यालय कलवारी में छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा सात वर्ग में छाया और कक्षा आठ वर्ग में खुशी अव्वल रहीं।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में कक्षा सात और आठ की छात्राओं के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दोनों कक्षाओं से दो-दो टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कक्षा सात और कक्षा आठ की एक-एक टीम विजयी रही। खेल के दौरान छात्राओं में रानी (क्वीन) पाने की होड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन




कक्षा सात वर्ग में प्रियंका पौनिया, प्रियांसी, छाया और ललतेश ने प्रतिभाग किया, जिसमें छाया ने 50 अंक बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा आठ वर्ग में कंचन, साक्षी, खुशी और सिमरन ने भाग लिया, जिसमें खुशी ने 70 अंक बनाकर जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की इंचार्ज चित्रा स्वामी के साथ नीलम, गीता, आशा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed