फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cherry was stolen from the closed house of the cattle trader in broad daylight, the family had gone to Devi Jagran.

Hathras News: दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के बंद मकान से चाेरी, परिवार गया था देवी जागरण में

Mon, 09 Dec 2024 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cherry was stolen from the closed house of the cattle trader in broad daylight, the family had gone to Devi Jagran.
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हनुमान गली में चोरों ने दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर 18 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के वक्त मकान स्वामी मय परिवार के अपनी ससुराल में अपने साले के यहां राया क्षेत्र के गांव कारब में देवी जागरण में शामिल होने गए थे। परिवार को चोरी की घटना की जानकारी वापस घर लौटने पर हुई। सूचना पर सीओ सिकंदराराऊ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कस्बा हाथरस जंक्शन की हनुमान गली निवासी गल्ला व्यापारी कोमल प्रसाद अग्रवाल अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ राया क्षेत्र के गांव कारब में अपनी ससुराल में साले ओमकार के यहां देवी जागरण में शामिल होने के लिए घर से सुबह 11 बजे निकले थे। दोनों पति पत्नी घर का ताला लगाकर गए थे। कोमल प्रसाद अग्रवाल की कस्बे में गल्ले की दुकान है। कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को करीब 6 बजे मथुरा कासंगज ट्रेन से वापस लौटे। जैसे ही अपने घर पर आकर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरों में पहुंचे तो दोनों कमरों में रखी दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था। दोनों अलमारियों में रखे कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है। कोमल प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि करीब 18 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी हुई है। इधर, चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन

---
अचेत हो गए कोमल प्रसाद
घर में चोरी की वारदात देख कोमल प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कोमल प्रसाद अचेत अवस्था में गिर पड़े। परिजनों ने ढांढस बंधाया। कुछ देर बाद कोमल प्रसाद की तबीयत में सुधार आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
परिवार कहीं बाहर गया था। चोरी की घटना हुई है। मामले की जानकारी की जा रही है।
श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed