{"_id":"5d49ccda8ebc3e6cdf2c9b0d","slug":"checkdem-to-be-made-from-90-90-lakhs-in-overblown-category-blocks-hathras-news-ali210330458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिदोहित श्रेणी ब्लॉकों में 90.90 लाख से बनेंगे चैकडेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिदोहित श्रेणी ब्लॉकों में 90.90 लाख से बनेंगे चैकडेम
विज्ञापन
अतिदोहित श्रेणी के ब्लॉकों में 90.90 लाख रुपये से बनेंगे चेक डैम
भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए चार चेक डैमों बनाने की मिली स्वीकृति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूगर्भ जल स्तर सुधारने के लिए कवायद की जा रही है। शासन स्तर से इस वित्तीय वर्ष में चार चेकडेमों बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। विभाग की ओर से चेकडेमों के निर्माण के लिए 1.02 करोड की धनराशि भेज दी गई है। इस धनराशि में इन चेकडेमों को निर्माण 90.90 लाख रुपये किया जाएगा। इन चेक डैमों की मदद से बहते हुए जल से भूगर्भ के गिरते जल स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले में हाथरस, मुरसान, सासनी और सहपऊ अतिदोहित श्रेणी में आते हैं। इन ब्लॉकों में जल स्तर को उठाने के लिए जल शक्ति अभियान के तहत कार्ययोजना बनाई जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में जल स्तर को सुधारने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से 24 चेक डैम और 24 तालाब बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन स्तर से तालाबों के निर्माण किए जाने के लिए धनराशि आवंटित नहीं की गई। शासन स्तर से 24 के सापेक्ष चार चेक डैम के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई। शासन स्तर से चेक डैमों के निर्माण के लिए 1.02 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है।
विभाग की ओर से एस्टीमेट पर स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक मुरसान के गांव खरगू और नगला हेमा, ब्लॉक हाथरस के गांव बघराया और दतौरा में चेक डैम बनाए जाएंगे। इन सभी गांवों से निकलने वाली नदी में से चेक डैम बनाए जाने के लिए विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव तैयार किए थे, जिन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। इन चेक डैम पर अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए चेक डैम की मदद से तेजी बहते हुए पानी की गति को धीमी कर उसे एक स्थान पर स्टोर करने का काम किया जाएगा, ताकि भूगर्भ जल स्तर में कुछ फीसदी की बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
चार चेक डैमों के निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। चेक डैमों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
-अनिल कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग