{"_id":"570158134f1c1b8413c81458","slug":"changing-weather-deteriorated-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम से बिगड़ने लगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम से बिगड़ने लगी सेहत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में छाता लगाकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाल ही में मौसम में तेजी से हुए बदलाव का असर सेहत पर दिखाई देने लगा है। अस्पताल में डीवीडी (डायरिया वोमिटिंग डिहाइड्रेशन) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इमरजेंसी में हर रोज डीवीडी के 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। निजी डॉक्टरों के यहां भी उल्टी-दस्त के मरीजों की भरमार है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरके दयाल के मुताबिक इन दिनों वायरल, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, पीलिया, खांसी-जुकाम से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर के कारण ऐसा हो रहा है। दिन में जहां लोग तपाने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं वहीं रात में हल्की ठंडक है।
फिलहाल कूलर, एसी से बचें
लोग दिन में कूलर और एसी से राहत पाने में लगे हैं, हालांकि डॉ. दयाल फिलहाल कुछ दिनों तक इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. दयाल के मुताबिक मौसम बदलने के साथ खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। उनका कहना है कि दूषित पानी के कारण ज्यादातर लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। पानी को उबालकर और फिर ठंडा कर पीना चाहिए। ऐसे मौसम में ताजा चीजें खानी चाहिए और ठंडी चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
38 तक पहुंच गया पारा
इस बार शुरुआत में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में पारा 38 के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं और मई-जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पिछले साल इन्हीं दिनों में मौसम में हल्की ठंड बरकरार थी।