फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Change ward number on house

कुछ मकानों की नंबर प्लेट पर बदल दिया वार्ड

Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Change ward number on house
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पालिका द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मकानों पर नंबर प्लेट लगवाई जा रही हैं। इसमें कार्यदायी संस्था ने मकान नंबरों की प्लेट पर वार्ड का परिवर्तन कर दिया गया है। यदि किसी को कहीं पर लोगों को कागजी प्रक्रिया पूरी करनी है तो लोग वार्ड संख्या को लेकर असमंजस में है।
शहर में हजारों की संख्या में मकान हैं। अब पालिका द्वारा मकानों को पहचान दिलाने के लिए डिजिटल नंबर प्लेट लगवाई जा रही है। प्लेट की एवज में संस्था द्वारा पचास रुपये की राशि ली जा रही है। शहर के नवीपुर कलां में मकानों पर लगी प्लेट को लेकर असमंजस में हैं। नवीपुर कला वार्ड नंबर एक में है। वहीं इसकी प्लेट पर संस्था ने वार्ड नंबर छह अंकित कर दिया है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। वहीं शिव कालोनी को भी नवीपुर में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

- पालिका द्वारा मकानों पर लगाई गई प्लेट पर वार्ड नंबर छह अंकित कर दिया है। कागजों में यह वार्ड नम्बर एक हैं। कहीं कोई कागजी प्रक्रिया करनी होती है तो वार्ड संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। - रामनरायन कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाल में पालिका प्रशासन ने मकानों पर हरे रंग की डिजिटल प्लेट लगाई है। इस पर वार्ड संख्या छह डाल दी है। वैसे यह वार्ड नंबर एक हैं। पालिका को वास्तविक वार्ड संख्या नंबर प्लेट पर अंकित करानी चाहिए। - संदीप शर्मा
- पालिका ने मकान नंबर के लिए अच्छी पहल की है। मकान की डिजिटल प्लेट से मकानों को पहचान मिली है। नंबरिंग होने से सर्वे आदि के काम में संस्थाओं को राहत मिलेगी। वार्ड संख्या जो वही अंकित कराई जाए। - गोवर्धन शर्मा
- हमारा मकान शिवकालोनी में आता है। पालिका की जो नम्बर प्लेट लगी है, उनमें नवीपुर कला अंकित कर दिया गया है। बीते दिनों मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान वार्ड संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति रही है। वार्ड संख्या सही होनी चाहिए। - मुरारी लाल अग्रवाल

- मकानों पर नंबर प्लेट में वार्ड संख्या गलत अंकित करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वार्ड संख्या जो वास्तविक है, उसे लिखवाया जाएगा। यह मामला संज्ञान में नहीं है। - आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।

मकान के बाहर लगा गलत नंबर प्लेट।

मकान के बाहर लगा गलत नंबर प्लेट।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed