चंदन के परिजनों को मिले 50 लाख मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में हुई बैठक के निर्णय के तहत सोमवार की सुबह से ही नगर का बाजार बंद रहा। व्यापार गांधी तिराहे पर फर्श बिछाकर बैठ गए। व्यापारी जब हाथों में तिरंगा लेकर वंदेमातरम बोलते हुए यात्रा निकालने लगे तो कोतवाल ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर व्यापािरयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
व्यापारी काफी देर तक तिराहे पर जमे रहे। इस दौरान व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि अब देश में हाथ में तिरंगा लेकर चलने तथा वंदेमातरम कहने वालों को गोली मारी जा रही है। कासगंज में हुई ऐसी ही घटना पर स्थानीय व्यापार मंडल कड़ा विरोध जताता है। इसके बाद व्यापारियों ने एएसपी डॉ. अरविंद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एएसपी के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे व्यापारियों ने बाजार खोल दिया।
विरोध प्रदर्शन में जयपाल सिंह चौहान, प्रेम अग्रवाल, श्याममूर्ति वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, रमेश चंद्र माहेश्वरी, हरी गौड़, प्रिंस गुप्ता, मनीष, संदीप माहेश्वरी, विमल माहेश्वरी, अनिल महाजन, सुरेश कुमार, सुधीर हिंदू, विनोद गुप्ता, निर्मलदास वाल्मीकि, अवधेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।