फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Keep an eye on fast moving vehicles

Hathras News: तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नजर, 20 से अधिक वाहनों के काटे चालान

Sat, 27 Apr 2024 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 27 Apr 2024 03:02 AM IST
सार

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की तेज गति पर लगाम लगाने पर जोर दिया जा रहा है। सीमा से अधिक तेज गति में वाहन चलाए जाने पर इंटरसेप्टर वैन की मदद से चालान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Keep an eye on fast moving vehicles
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों का चालान करतीं एआरटीओ - फोटो : विभाग

विस्तार

शासन से हाथरस के परिवहन विभाग को मिली इंटरसेप्टर वैन का प्रयोग अब दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए किया जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग की नजर अब तेज गति से वाहन चलाने वालों पर है। इसे लेकर 26 अप्रैल को तेज गति से वाहन चलाने पर 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की तेज गति पर लगाम लगाने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर विशेष नजर है। यहां अलग-अलग जगह पर वाहनों की गति सीमा के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। इस सीमा से अधिक तेज गति में वाहन चलाए जाने पर इंटरसेप्टर वैन की मदद से चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति के कारण होती हैं, इसलिए ही सड़कों पर जगह-जगह गति सीमा का बोर्ड लगाकर चेताया जाता है। 26 अप्रैल को कुल 35 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इसमें 20 से अधिक चालान तेज गति से वाहन चलाने पर काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed