{"_id":"59f612234f1c1b76678b8103","slug":"chairman-of-three-member-of-the-62-nomination-papers-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के तीन, सभासद के 62 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के तीन, सभासद के 62 नामांकन पत्र बिके
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। चारों तहसील कार्यालयों पर नामांकन की व्यवस्था की गई है। छुट्टी के दिन में भी जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी तहसीलों पर पूरी रौनक नजर आई।
जिले की दोनों नगर पालिका और सातों नगर पंचायतों में पहले दिन हालांकि नामांकन तो कोई दाखिल नहीं हुआ, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन और वार्ड सभासद पद के लिए 62 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई। तहसील कार्यालयों में दिन भर गहमागहमी रही।
\
उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि नगर पालिका हाथरस के लिए नंदकिशोर गौतम निवासी मेंडू गेट हाथरस ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके साथ ही नगर पालिका हाथरस में वार्ड सभासद पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि सादाबाद नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। यहां सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका सिकंदराराऊ में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं खरीद गया, किंतु वार्ड सदस्य पद के लिए 21 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
इसके साथ ही नगर पंचायत मेंडू, मुरसान और सहपऊ में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया। नगर पंचायत हसायन में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सदस्य पद के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
नगर पंचायत सासनी में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया, जबकि सदस्य पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है और यह भी संभावना है कि नामांकन दाखिल होने शुरू हो जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर सभी तहसील मुख्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। मुख्य द्वार से लेकर नामांकन कक्षों तक काफी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।