फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Certificates given to the beneficiaries of Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

Sat, 26 Oct 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Certificates given to the beneficiaries of Kanya Sumangala Yojana
कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिखाया गया शुभारंभ का सीधा प्रसारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीविजन व जिला मुख्यालय पर जिला सूचना कार्यालय की एलईडी वैन तथा टीवी के माध्यम से सभी विकास खण्डों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर हरीशंकर माहौर विधायक सदर ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है।हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की जनसंख्या को बढ़ाना है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि इस योजना के तहत जनपद में 273 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से अन्य योजनाओं में भी प्रगति होगी। कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, आदि है।
विज्ञापन

सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों की प्रति पूर्ति होगी। योजना का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर काम करना होगा। इस योजना में कोई भी लाभार्थी नहीं छूटना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सांसद, विधायक सदर , डीएम, सीडीओ ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed