{"_id":"5d4dbbc28ebc3e6c940d1354","slug":"center-operators-will-have-to-do-police-verification-regarding-csc-banking-service-hathras-news-ali210601189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी बैकिंग सेवा को लेकर केंद्र संचालकों करानी होगी पुलिस बेरीफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी बैकिंग सेवा को लेकर केंद्र संचालकों करानी होगी पुलिस बेरीफिकेशन
विज्ञापन
सीएससी पर बैंकिंग सेवा के लिए संचालकों का होगा सत्यापन
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर बैंकिंग सेवा देने के लिए बनाए जाएंगे प्वाइंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवा शुरू करने से पहले सभी सीएससी संचालकों को पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। सीएससी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों के बीसी प्वाइंट बनाने की कवायद शुरू हो गई है, ताकि ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बैंक की बेहतर सेवाएं मिल सकें।
सीएससी ई गवर्नेंस के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी है। सीएससी के जरिए ग्रामीणों को उन्हीं के क्षेत्र में बैंक संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएससी पर बैंकों के बीसी पाइंट बनाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण खाता खोलने, पैसा निकालने, पैसा ट्रांसफर करने जैसी तमाम सेवाएं अपने गांव में ही ले सकें। बीसी प्वाइंट बनाए जाने को लेकर सीएससी की ओर से काम शुरू कर दिया गया है।
सीएससी संचालकों को बीसी प्वाइंट बनाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी कराना होगा। केंद्र संचालक पर किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला होने की दशा में बैंक का बीसी प्वाइंट नहीं दिया जाएगा। सीएससी के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक दस किमी के क्षेत्र में एक बीसी प्वाइंट बनाया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव सीएससी केंद्र संचालक को वरीयता दी जाएगी। बीसी प्वाइंट बनने के बाद ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा।