{"_id":"656c969dafa67156220bbe77","slug":"celebration-on-bjp-landslide-victory-in-three-states-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: टीवी-मोबाइल से चिपके रहे लोग, तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, चली आतिशबाजी, बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: टीवी-मोबाइल से चिपके रहे लोग, तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, चली आतिशबाजी, बंटी मिठाई
Sun, 03 Dec 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 08:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर हाथरस जिला कार्यालय पर जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़े बजे और आतिशबाजी चलाई गई। भाजपाइयों ने मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
ढोल की थाप पर थिरकते भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
देश के तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने हाथरस जिला कार्यालय पर जश्न मनाया। मिष्ठान बांटकर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। आतिशबाजी चलाकर दिपावली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी की जीत पर जिले के भाजपाइयों में काफी जोश और उत्साह नजर आया। सुबह से ही शहर के गोशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर चुनावी नतीजों को देखने के लिए पार्टी पदाधिकारी व और कार्यकर्ता पहुंच गए। चुनावी नतीजों को देखते लिए कार्य में लगे टीवी सेट और मोबाइल से चिपके रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
जश्न मनाने वालों में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया, रूपेश उपाध्याय, नीलेश, रजत चौधरी, सोनू पौरुष, शशांक शर्मा, नीरज प्रताप सिंह, मनोज कुशवाह, संध्या आर्य आदि मौजूद थे।