फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrated BJP victory, distributed Jhalmuri

Aligarh News: पश्चिम बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, बांटी झालमुड़ी

Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर अलीगढ़ में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। झालमुड़ी का भी वितरण किया गया।
 

विज्ञापन
Celebrated BJP victory, distributed Jhalmuri
भाजपा जिला कार्यालय पर बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर जश्न - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की गूंज शहर की गलियों में साफ सुनाई दी। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। झालमुड़ी का खास तौर से वितरण किया गया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा और पूर्व महापौर आशुतोष वाष्र्णेय, शकुंतला भारती सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत ममता बनर्जी के जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का करारा जवाब है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


पूर्व महापौर शकुंतला भारती के नेतृत्व में देहली गेट पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने बंगाल की संस्कृति को याद करते हुए झालमुड़ी व लड्डू बांटे। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल ने विवेक बगाई की अध्यक्षता में आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया। तालानगरी में पूर्व उपाध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने औद्योगिक मजदूरों के बीच 11 किलो लड्डू बांटे। शाही चीफ मुफ्ती चौधरी इफराहीम हुसैन ने इसे इंसाफ की जीत बताते हुए कहा कि अवैध घुसपैठियों के बाहर होने से मूल निवासियों को उनके अधिकार मिले हैं। भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने भी अपने कैंप कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम की रणनीति का दिखा असर
जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने बताया कि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को बंगाल में 35 सीटों का प्रभारी बनाया गया था, जहां पार्टी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इसे टीएमसी के कथित गुंडाराज का अंत करार दिया। मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ठा. शल्यराज सिंह, निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल, डॉ. निशित शर्मा, ऋषि वर्मा और कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed