{"_id":"5da4bdad8ebc3e01376aa5b3","slug":"cdo-reviews-survey-conducted-under-mission-antyodaya-hathras-news-ali2162340191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन अन्त्योदय के तहत चल रहे सर्वे की सीडीओ ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन अन्त्योदय के तहत चल रहे सर्वे की सीडीओ ने की समीक्षा
विज्ञापन
मिशन अंत्योदय के तहत चल रहे सर्वे की सीडीओ ने की समीक्षा
ब्लॉक सहपऊ का किया औचक निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक सहपऊ का सीडीओ आरबी भास्कर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में खलबली मची रही। सीडीओ ने मिशन अंत्योदय के तहत चल रहे सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। वहीं मनरेगा के तहत मढ़ाभोज में बने गेट शेड का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्थापना रजिस्टर, जीपीएस पासबुक का ब्योरा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण को निर्देशित किया कि समयावधि से पहले सीएम सामूहिक योजना के तहत निकाली गई रिकवरी को जमा करा दें, अन्यथा कि स्थिति में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
उन्होंने रिटायर्ड पंचायत सचिव से रिकवरी की रकम को फंड व अन्य माध्यमों से वसूलने के निर्देश दिए। इस दौरान मिशन अंत्योदय के तहत चल रहे सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में इस सर्वे के कार्य को पूर्ण ईमानदारी से पूरा करें। इसके बाद मढ़ाभोज में गोट शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोट शेड की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर टीम को बधाई दी।