{"_id":"60da1a448ebc3e72d925b4ab","slug":"cdo-claims-by-august-the-work-of-drinking-water-scheme-will-be-completed-in-mahasinghpur-hathras-news-ali2667374144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ का दावा : अगस्त तक महासिंहपुर में होगा पेयजल योजना का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ का दावा : अगस्त तक महासिंहपुर में होगा पेयजल योजना का कार्य पूरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
महासिंहपुर को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए चंद्रपाल सिंह ने अन्न जल त्याग रखा है। अब इस मामले में प्रशासन ने इस समस्या के निदान को लेकर दावा किया है। सीडीओ आरबी भास्कर का दावा है कि जल जीवन मिशन-हर घर जल योजना के अंतर्गत महासिंहपुर ग्राम पेयजल योजना का कार्य अगस्त माह तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा है कि अगस्त, 2020 में ई टेंडर किया गया था। कार्य की स्वीकृत लागत 2 करोड़ है तथा 1.785 करोड़ का टेंडर किया गया है। इस कार्य को प्रारंभ कराने की तिथि नवंबर 2020 तथा पूर्ण कराने की तिथि अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। योजना में अवर जलाशय एक लाख लीटर का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण, नलकूप स्थापना का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण तथा पंपहाउस का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
ग्राम में 7.524 किमी की पाइप लाइन डाली जानी है जिसमें 2.20 किमी की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। राइजिंगमेन 2.22 किमी के सापेक्ष .4 किमी की प्रगति है। ग्राम में 324 गृह संयोजन के सापेक्ष 100 गृह संयोजन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना को देखते हुए कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राइजिंग पाइप न मिल पाने के कारण जलनिगम द्वारा 500 मीटर राइजिंग पाइप स्टोर से ठेकेदार को दे दिया गया है, जिससे किसानों की बुआई पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।