CBSE: दो केंद्रों में हुई पूरक परीक्षा, पहले दिन 474 परीक्षार्थी हुए शामिल
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल को सीबीएसई की कक्षा दस और 12 वीं की पूरक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। 15 जुलाई से दोनों केंद्रों पर पूरक परीक्षा शुरू हो गई।
विस्तार
सीबीएसई की कक्षा दस और 12 वीं की पूरक परीक्षा संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल दो केंद्रों पर 15 जुलाई से शुरू हो गई। पहले दिन दोनों केंद्रों पर कुल 474 परीक्षार्थी पूरक परीक्षा में शामिल हुए।
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल को सीबीएसई की कक्षा दस और 12 वीं की पूरक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। 15 जुलाई से दोनों केंद्रों पर पूरक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा दस की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आठ में से सभी आठ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में इस केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
वहीं संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में दो में से सभी दो परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में इस केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं कक्षा 12 वीं की पूरक परीक्षा में संत फ्रांसिस इटर कॉलेज में 380 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 376 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में इस केंद्र पर 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में 94 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 88 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में इस केंद्र पर छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा ठीक थी। कुछ सवाल जरूर ट्रिकी थे जिनके उत्तर सोच समझकर देने पड़े। कुल मिलाकर मेरी परीक्षा अच्छी रही। - दिव्यांश, परीक्षार्थी
मैंने पहले से ही इस परीक्षा की तैयारी कर ली थी। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। बाकी अब परीक्षा परिणाम बताएगा। - प्रवेश, परीक्षार्थी
जिले में दो केंद्रों पर सीबीएसई की कक्षा दस और 12 वीं की पूरक परीक्षा शुरू हो गई। 12 वीं की सभी विषयों की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को एक दिन में ही संपन्न हो गई।-डॉ. जगदीश शर्मा, जिला समन्वयक सीबीएसई।