फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE Hathras Class 10 and 12 Topper List

CBSE: 10वीं में प्रणव और 12 वीं में सुरभि रहीं हाथरस में अव्वल, यहां देखिए हाथरस की टॉपर लिस्ट

Wed, 14 May 2025 03:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 03:43 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98.30 फीसदी और कक्षा 12 का परिणाम 94.73 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।13 मई को परिणाम जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
CBSE Hathras Class 10 and 12 Topper List
हाथरस कक्षा 10 टॉपर प्रणव पालीवाल व कक्षा 12 टॉपर सुरभि सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। कक्षा 10 की परीक्षा में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रणव पालीवाल और कक्षा 12 में एमएलडीवी इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि सिंह ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक पाकर प्रणव पालीवाल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व परिजनों का मनोबल बढ़ाया है। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की रिशिका राना ने 98.4 अंक पाकर दूसरा व सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के शुभम चौधरी, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सजल अग्रवाल ने 98 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में एमएलडीवी इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि सिंह ने 98.6 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा कृष्णा अग्रवाल ने 97.4 अंक पाकर दूसरा, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिशिका बंसल ने 97.4 अंक पाकर दूसरा व श्री बलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र माधव गौतम ने 97.2 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं में 98.30 और 12 वीं में 94.73 फीसदी परीक्षार्थियों ने मारी बाजी 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98.30 फीसदी और कक्षा 12 का परिणाम 94.73 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 13 मई को परिणाम जारी कर दिया गया। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में 3132 शामिल हुए। इनमें से 3079 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा में 53 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। 

कक्षा 12 की परीक्षा में 2429 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2301 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। घोषित होते ही परीक्षार्थी मोबाइल और लैपटॉप पर परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। टॉपर और पास होने वाले परीक्षार्थियों के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विद्यालयों में भी परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। जिन परीक्षार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए, उनके चेहरे खिल गए। उम्मीद के अनुसार अंक हासिल न कर पाने वाले परीक्षार्थी मायूस हो गए। 

पिछले साल की तुलना में 9.32 फीसदी बढ़ा परिणाम

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सीबीएसई का दसवीं कक्षा का परिणाम 9.32 फीसदी बढ़ गया, जबकि कक्षा 12 का परिणाम पिछले साल की तुलना में 2.27 फीसदी बढ़ा है। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष कक्षा 10 का परिणाम 88.98 फीसदी व 12वीं का परिणाम 91.97 फीसदी रहा था। इस वर्ष दसवीं का परीक्षा परिणाम 98.30 फीसदी व 12 वीं का 94.73 फीसदी रहा। संवाद

10वीं में छात्रों का दबदबा, 12वीं में छात्र-छात्राएं बराबर रहे
इस वर्ष सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है। टॉप फाइव की सूची में नौ में से पांच छात्र शामिल हैं, जबकि इस सूची में चार छात्राएं शामिल हैं। 12 वीं की परीक्षा में छात्र-छात्राएं इस लिहाज से बराबरी पर रहे हैं। 12वीं की टॉप फाइव की सूची में तीन छात्र और तीन छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इन परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यालयों में शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर टॉपर्स का स्वागत किया। परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टॉपर्स के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इंटरमीडिएट टॉपर सूची

विद्यार्थी का नाम -- स्कूल का नाम -- प्रतिशत -- स्थान
सुरभि सिंह -- एमएलडीवी इंटर कॉलेज -- 98.60 -- 1
कृष्णा अग्रवाल-- सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज -- 97.4 -- 2
रिषिका बंसल -- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल -- 97.4 -- 2
माधव गौतम-- श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल -- 97.2 -- 3

हाईस्कूल टॉपर सूची
विद्यार्थी का नाम -- स्कूल का नाम -- प्रतिशत -- स्थान
प्रणव पालीवाल -- सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल -- 99 -- 1
रितिका राना -- लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल -- 98.40 -- 2
शुभम चौधरी -- सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल -- 98 -- 3
सजल अग्रवाल-- सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल -- 98 -- 3
                 
ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में इन परीक्षार्थियों को सुविधाएं कम मिल पाती हैं। टॉपर्स से बात करने पर यह बात सामने आई कि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों के प्रदर्शन में ऑनलाइन पढ़ाई ने विशेष भूमिका निभाई है। अधिकांश परीक्षार्थियों ने स्वाध्याय और ऑनलाइन पढ़ाई करके परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हाईस्कूल व इंटर के टॉपर को किया सम्मानित 
सीबीएसई 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाते ही द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन करने पर डायरेक्टर एवं ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। विद्यालय में 12वीं में दीपांशु, उत्कर्ष, मितेश वार्ष्णेय, नितेश कुमार आर्य और विश्वास और 10 वीं में आलोक चौहान, आराध्या शर्मा, माधव वार्ष्णेय, नित्या प्रजापति, वंशिका जादौन, सिद्धि गौर व तान्या सारस्वत टॉपर रहीं। 

96 फीसदी अंक हासिल कर मोहित ने केवी में किया टॉप

सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में मोहित वशिष्ठ ने 96 फीसदी अंक हासिल कर केंद्रीय विद्यालय में टॉप किया है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले मोहित की इस सफलता की जानकारी मिलते ही परिजन भावुक हो गए। मोहित को करीब 30 किमी दूर अलीगढ़ के गांव मनोहरपुर से रोजाना विद्यालय आना पड़ता है। उनके पिता अरविंद साधारण किसान हैं। मोहित ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।

इंजीनियर बनना चाहते हैं प्रियांशु जादौन
सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले अमोलचंद पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु जादौन पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी गांव अरनोट तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई बी.कॉम कर रहे हैं और बहन भी पढ़ रही हैं। प्रियांशु भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई में उनके माता-पिता और भाई का सहयोग रहा है।

प्रणव की ख्वाहिश इंजीनियर बनने की 
सादाबाद। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद के छात्र प्रणव अग्रवाल पुत्र सौरभ पालीवाल निवासी जवाहर बाजार सादाबाद ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रणव ने बताया कि वह आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने घर पर रहकर नियमित रूप से पांच घंटे पढ़ाई की। माता-पिता और गुरुजनों का उनकी इस सफलता में विशेष योगदान रहा है। प्रणव के पिता रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी हैं।

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं रितिका
हाथरस। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्रा रितिका राणा ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी है। विद्यालय के शिक्षकों ने उसका स्वागत किया। रितिका के पिता सीएम राणा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रितिका ने स्वाध्याय से सफलता हासिल की है। रितिका आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। संवाद

शुभम का सपना इंजीनियर बनने का 
सादाबाद। सीबीएसई 10 वीं में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम चौधरी पुत्र नीरज चौधरी निवासी आगरा रोड ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। शुभम ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान नौ से 10 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह इंजीनियर बनकर अपना, अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं। उनके पिता एनएल डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। संवाद

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं सजल 

सीबीएसई 10वीं में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र सजल गोयल पुत्र मनीष कुमार गोयल ने भी जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सजल ने बताया कि उन्होेंने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाए रखी और लगातार पांच से छह घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

वैष्णवी करेंगी डॉक्टर बनने की तैयारी 
सीबीएसई के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी पुत्री जितेेंद्र सिंह ने 97.60 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वैष्णवी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और इसी के मद्देनजर वह पढ़ाई कर रही हैं। वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से छह से सात घंटे तक पढ़ाई की। नाना इंदल सिंह परमार व मां दीपा परमार ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है।

अन्य बच्चों से न करें अपने बच्चों की तुलना : डॉ. जगदीश
सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि हाथरस जिले का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है। उन्होंने प्रत्येक माता-पिता से कहा कि वह अपने बच्चों के अंको की किसी और बच्चे से तुलना न करें और अपने बच्चों में सारी संभावनाएं देखें।

काव्या करेंगी आईएएस की तैयारी
सीबीएसई इंटर की परीक्षा के परिणाम में सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या शर्मा पुत्री संजय शर्मा निवासी हाथरस रोड सादाबाद ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर अपने परिवार व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता संजय शर्मा, मां व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। 

आईआईटी करना चाहते हैं भास्कर 
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के निवासी भास्कर कुमार बलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हाईस्कूल की परीक्षा 97.8 फीसदी अंक से पास की है। भास्कर के पिता किसान हैं और वह आईआईटी करना चाहते हैं। भास्कर बहुत ही बेबाकी से बताते हैं कि इतने नंबर वह सिर्फ रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में पढ़ाई करके लाए हैं। वह कहते हैं कि अलग से उन्होंने कुछ नहीं किया, सामान्य रूप से पढ़ाई की है। 

गोपनीयता को सफलता की चाभी मानते हैं मृदुल

ओएमबी इंटरनेशन स्कूल के छात्र मृदुल प्रताप ने हाईस्कूल में 97.8 फीसदी अंक पाए हैं। मृदुल यह बताना नहीं चाहते कि वह क्या बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह कुछ भी हासिल करने से पहले उसका खुलासा नहीं करते। उन्होंने रात में पढ़ने का नियम बनाया था, वह रात तीन बजे तक पढ़ते थे। इसकी बदौलत ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने प्रधानाचार्य, शिक्षक व माता-पिता को दिया है।

आईएएस बनना चाहती हैं सुरभि 
एमएलडीवी इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 98.60 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उनकी सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुरभि आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता गया प्रसाद व्यापारी हैं और मां मंजू देवी गृहिणी हैं। सुरभि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सतत अध्ययन से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। 

सीए बनना चाहते हैं कृष्णा
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में 97.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। कृष्णा सीए करना चाहते हैं। उनके पिता रेडीमेड का कारोबार करते हैं। मां मंजू अग्रवाल गृहिणी हैं। कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

आईएएस बनना चाहती हैं रिशिका 

बीएएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिशिका बंसल ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 97.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। रिशिका का कहना है कि उन्होंने यह उपलब्धि स्वाध्याय से हासिल की है। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। संवाद 

इंजीनियर बनना चाहते हैं माधव
श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल के छात्र माधव गौतम ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 97.2 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने यह उपलब्धि स्वाध्याय से हासिल की है। उनके पिता पुष्पेंद्र गौतम वकील हैं। उनकी इस सफलता से परिजनों में खुशी है। 

शुभ का सपना आईएएस बनने का 
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शुभ वार्ष्णेय ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिजनों में खुशी है। शुभ ने बताया कि उन्होंने यह सफलता स्वाध्याय से हासिल की है। शुभ आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed