फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE: 705 candidates took the vocational studies exam.

सीबीएसई : 705 परीक्षार्थियों ने दी व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा

Sun, 23 Feb 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 705 candidates took the vocational studies exam.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा शनिवार को कड़ी निगरानी में हुई। इस परीक्षा में 717 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 705 उपस्थित थे, जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिले में इन-दिनों आठ केंद्रों पर सीबीएसई की कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा चल रही हैं। शनिवार को कक्षा 12 की व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा थी। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में 133 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर 129 परीक्षार्थी उपस्थित और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में सभी 96 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आरपीएम स्कूल में 117 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 114 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 75 परीक्षार्थी उपस्थित और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। अमोलचंद पब्लिक स्कूल में 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 54 परीक्षार्थी उपस्थित और एक अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में 160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 158 परीक्षार्थी उपस्थित और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में 73 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में सात परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां छह परीक्षार्थी उपस्थित रहे और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।


-

वर्जन-

शनिवार को कक्षा 12 की व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया गया।

- डॉ. जगदीश शर्मा, जिला समन्वयक, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed