फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBI reconstructs the house of a retired officer in village

सीबीआई ने गांव सीर में खंगाला रिटायर अधिकारी का घर

Sat, 16 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
CBI reconstructs the house of a retired officer in village
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर में सीबीआई की टीम ने एक मामले में पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की। आरोपी के मकान को भी सीबीआई ने खंगाला। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर निवासी रमेशचंद मीणा दिल्ली स्थिति टेलीफोन निगम लिमिटेड में सीनियर ऑफिसर थे। वह कई साल पहले रिटायर हो चुके हैं। लंबे समय से वह अपने परिवार के साथ दिल्ली की विकासपुरी में रहते हैं। उन पर कूटरचित तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी व अन्य सुविधाएं लेने का आरोप है।
इसकी जांच सीबीआई की एंटी करप्शन टीम कर रही है। इसी के चलते करीब सप्ताह भर पहले सीबीआई की टीम गांव सीर में आई थी। वहां उसने रमेशचंद के बारे में जानकारी हासिल की। उनका आवास भी देखा। वह कभी-कभी ही गांव में आते हैं। उनकी पुश्तैनी जमीन भी यहीं है। उनका जन्म भी इसी गांव में हुआ है। उनके एक भाई व भतीजे जरूर गांव में रहते हैं।
विज्ञापन

रमेशचंद के बारे में उनके यहां रह रहे परिजनों से भी पूछताछ की। परिजनों की मानें तो फर्जी शिकायत के आधार पर सीबीआई यहां आई थी। उसके साथ इंडियन बैंक मथुरा के दो अधिकारी भी थे। रमेशचंद के घर की तलाशी भी ली थी। परिजनों का कहना है कि रमेशचंद लंबे समय से गांव नहीं आ रहे। सीबीआई की और किसी कार्रवाई के बारे में वह कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed