{"_id":"5fb56ead8ebc3e9ba96a8349","slug":"cbi-interrogating-with-victim-family-hathras-news-ali249024921","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई, आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई, आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
चंदपा की बिटिया प्रकरण में सीबीआई लगातार छानबीन और पूछताछ कर रही है। बुधवार को भी सीबीआई बिटिया के गांव पहुंची। सीबीआई ने वहां करीब आधा घंटे तक तीन आरोपियों के यहां पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ की। वहीं इस घटना में खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू से भी सीबीआई ने कैंप कार्यालय पर बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष दोनों ने ही मीडिया से दूरी बनाए रखी।
बिटिया के साथ हुई घटना को दो माह से ज्यादा हो चुके हैं। सीबीआई एक माह से ज्यादा समय से इस मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर गहनता से पूछताछ और छानबीन का सिलसिला जारी है। पूछताछ के जरिए सीबीआई सच तक पहुंचने में लगी है। बुधवार को फिर सीबीआई आरोपी संदीप, रामू व रवि के घर गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। सीबीआई ने तीनों के परिजनों से फिर पूछताछ की और छानबीन की। वहीं इस घटना में खुद को चश्मदीद बताने वाले एक युवक छोटू को भी सीबीआई ने अपने कैंप कार्यालय बुलाया और उससे वहां करीब दो घंटे तक पूछताछ की। छोटू को चंदपा पुलिस ही सीबीआई के कैंप कार्यालय तक लेकर गई थी और वही इसे वापस छोड़ गई। इधर, गांव की दिनचर्या अब सामान्य होती जा रही है।