{"_id":"56f18b834f1c1bfd7ef14d24","slug":"caught-in-molasses-store-wine-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ की दुकान में पकड़ी शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ की दुकान में पकड़ी शराब की बोतलें
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। होली पर शराब बंदी को लेकर जिलेभर में पड़ोसी राज्य हरियाणा में बिकने वाली सस्ती शराब की तस्करी ने तेजी पकड़ ली है। जिलेभर में तस्करी कर लाई गई शराब को आम दुकानों के जरिए खपाने की तैयारी की जा रही है। तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में पुलिस इस अवैध शराब की धरपकड़ में जुट गई है।
सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम को शहर में एक गुड़ की दुकान पर छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने दुकानदार दुर्गेश पुत्र निर्भय निवासी हलवाई खाना को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में एसआई ईतुल चौधरी, जसवीर सिंह और सिपाही रामवीर व शेखर शामिल थे। वहीं मुरसान पुलिस ने गांव हड़ैला के पास एक ग्रामीण के पास से हरियाणा की शराब के 80 क्वार्टर बरामद किए हैं। आरोपी युवक गांव हड़ैला का अमृत सिंह पुत्र सत्यवीर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इससे पहले सादाबाद पुलिस ने भी छापेमारी कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा था।
जानलेवा हो सकती है यह शराब
हाथरस। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि होली पर शराब को खपाने की कोशिश में नकली और घटिया क्वालिटी की शराब की तस्करी की जा रही है। इस तरह की शराब जानलेवा हो सकती है या शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी त्योहार पर नशे में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। शराब पीने से जहां सेहत को चूना लग सकता है। वहीं पुलिस की नजर पड़ने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है, इसलिए बेहतर है कि होली पर शराब से दूरी रखी जाए।