फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cattle trader dies in road accident

Hathras News: टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, पशु व्यापारी की मौत, साथी घायल, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 07 Oct 2025 06:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 06:37 PM IST
सार

तौफीक पशुओं का व्यापार करते थे। वह अपने साथी बबलू के साथ बाइक से गांव बमनई से मुरसान आ रहे थे। रास्ते में गांव अमरपुर के निकट एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तौफीक की मौत हो गई, जबकि बबलू घायल हो गया।

विज्ञापन
Cattle trader dies in road accident
मुरसान सीएचसी पर विलाप करते मृतक तौफीक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान कस्बे के व्यापारी मोहल्ला निवासी एक पशु व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय तौफीक पुत्र रफीक पशुओं का व्यापार करते थे। 7 अक्तूबर दोपहर वह अपने साथी बबलू के साथ बाइक से गांव बमनई से मुरसान आ रहे थे। रास्ते में गांव अमरपुर के निकट एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तौफीक की मौत हो गई, जबकि बबलू घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा भी पहुंच गए और पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी ममता सिंह का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed