फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cattle Rearers Scrambling for Fodder

Hathras News: भूसे के लिए भटक रहे पशुपालक

Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cattle Rearers Scrambling for Fodder
सादाबाद में राया रोड पर भूसा खरीदने के लिए लगी पशुपालकों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
बेमौसम हुई बारिश में भीगने से भूसे की जबरदस्त किल्लत हो गई है, जिससे उसके भाव बढ़ गए है। 40 किलो भूसा 420 रुपये में मिल रहा है। इस स्थिति ने पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन





बिसावर सहित आसपास के कई गांवों के पशुपालकों को सस्ता भूसा खरीदने के लिए सादाबाद और दाऊजी तक लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही। मंगलवार की सुबह सादाबाद में राया रोड मोड़ पर भूसा खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन




भूसा बेचने वाले धर्मकांटों व मंडियों पर सुबह-सुबह ही 420 रुपये प्रति मन (40 किलो ) के भाव तय कर देते हैं। जब पशुपालक दाम कम करने की बात करते हैं तो मात्र 5-10 रुपये की ही कमी की जाती है। इसके बाद ही सौदा तय होता है, लेकिन 410 रुपये में 40 किलो भूसा भी बहुत महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय खरीदारों को यही भूसा करीब 350 रुपये प्रति मन के हिसाब से मिलता है। बिचौलियों की सक्रियता के कारण सस्ता भूसा नहीं मिल पा रहा है। पशुपालकों का कहना है कि उन्हें उचित भाव में भूसा नहीं मिल रहा है। कई जगह भूसा गीला, रंग बदला हुआ और खराब है। इधर, भूसा विक्रेताओं का कहना है कि वे कम भाव पर बिक्री नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed