{"_id":"65102dbea96765388a06c1ea","slug":"case-registered-against-young-man-on-charges-of-molestation-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर मुकदमा: छत पर सो रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, चीख-पुकार से हुई जगार, युवक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर मुकदमा: छत पर सो रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, चीख-पुकार से हुई जगार, युवक भागा
Sun, 24 Sep 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 06:08 PM IST
सार
किशोरी के पिता का कहना है कि वह बाहर नौकरी करता है। शनिवार की रात को रिंकू पुत्र रनवीर सिंह घर पर आ गया। उसी दौरान उसकी बेटी अपने छोटे भाई-बहन के साथ छत पर चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से चारपाई पर दबोच लिया।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को युवक ने सोते समय बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। जिसका मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता का कहना है कि वह बाहर नौकरी करता है। शनिवार की रात को रिंकू पुत्र रनवीर सिंह घर पर आ गया। उसी दौरान उसकी बेटी अपने छोटे भाई-बहन के साथ छत पर चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से चारपाई पर दबोच लिया।
विज्ञापन
किशोरी की चीख पुकार होने पर आसपास के लोग जाग गए। जगार होता देख युवक वहां से भाग गया। मुरसान पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन