फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against the bride who fired in the air on the stage

Hathras : स्टेज पर हवाई फायर करने वाली दुल्हन पर मुकदमा, हर्ष फायरिंग का वीडियो आया था सामने

Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करती दिख रही थी। साथ में उसका दूल्हा भी बैठा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ने रिवॉल्वर से हवा में चार फायर किए।

विज्ञापन
Case filed against the bride who fired in the air on the stage
हर्ष फायरिंग करती दुल्हन - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन सहित दो के विरुद्ध पुलिस ने थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आठ अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करती दिख रही है। साथ में उसका दूल्हा भी बैठा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ने रिवाल्वर से हवा में चार फायर किए। फायरिंग करने के बाद दुल्हन ने रिवाल्वर को स्टेज पर खड़े एक युवक को थमा दिया। 
विज्ञापन


यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह का बताया जा रहा था। बताते हैं कि इस गेस्ट हाउस में यह शादी सात अप्रैल को हुई थी। इस दौरान दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में फायरिंग करते हुए दिख रही दुल्हन रागिनी पुत्री अर्जुन सिंह निवासी गांव नगला शेखा थाना हसायन व उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed