फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against six for murder of married woman

Hathars News: विवाहिता की हत्या में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अतिरिक्त दहेज में पांच लाख मांगने का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 10:07 PM IST
सार

पिता का आरोप है कि बेटी दीक्षा व अमीषा की शादी दहेज देकर हुई थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश न होकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने दोनों को पीटा। बड़ी बेटी दीक्षा ने घबराकर कमरे का ताला लगा लिया और बंद हो गई। इसके बाद नामजदों ने अमीषा को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Case filed against six for murder of married woman
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धानौटी में 27 जून को हुई विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुरसान क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी राजाराम ने संतोष कुमार, शिवकुमार, बेटी की सास राधा देवी पत्नी कुमरपाल, ससुर कुमरपाल, देवर गोपाल, ननद तारावती और प्रदीप निवासीगण गांव धानौटी को नामजद किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी दीक्षा की शादी शिवकुमार व अमीषा की शादी संतोष कुमार के साथ 21 अप्रैल को दहेज देकर की थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश न होकर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और उनकी पुत्रियों को प्रताड़ित करने लगे। आरोपी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


27 जून की रात को आरोपियों ने उनकी दोनों पुत्रियों को पीटना शुरू कर दिया। बड़ी बेटी दीक्षा ने घबराकर कमरे का ताला लगा लिया और बंद हो गई। इसके बाद नामजदों ने अमीषा को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दीक्षा ने पूरी घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed