फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against 11 in triple talaq case

Hathras News: तीन तलाक के मामले में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सगी बहनों का हुआ था दो सगे भाइयों के साथ निकाह

Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
सार

सादाबाद की दो बहनों का निकाह मथुरा के दो सगे भाइयों के साथ हुआ। निकाह में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी उसकी बेटियों के पति और अन्य ससुराली दहेज को लेकर नाखुश थे। आरोप है कि ससुरालियों ने दोनों बेटियों का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न किया। मामा ने उसकी बेटी के साथ कमरे में घुसकर छेड़खानी की।

विज्ञापन
Case filed against 11 in triple talaq case
तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता के पिता की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ससुरालियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


सादाबाद कस्बे के एक व्यक्ति ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि उसने 5 फरवरी 2020 को अपनी दोनों बेटियों का निकाह मथुरा के दो सगे भाइयों के साथ किया था। निकाह में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। बुलट बाइक, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात के अलावा तमाम घरेलू सामान दिया गया था। इसके बाद भी उसकी बेटियों के पति और अन्य ससुराली दहेज को लेकर नाखुश थे।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों ने दोनों बेटियों का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न किया। मामा ने उसकी बेटी के साथ कमरे में घुसकर छेड़खानी की। पति ने शिकायत करने पर उसने दहेज में कार की मांग की। इसके बाद 14 सितंबर 2022 को उसके बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में आरोपी पति साहिल, सौहिब, ससुर याकूब, सास जन्नत, जेठ साबिर, जेठानी शम्मी, देवर रॉबिन, मारूफ, मामा अली मोहम्मद, फारुख, मोइब पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed