फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Carving a niche through its services, the Post Office retains its charm even in the era of Instagram and Snapchat.

Hathras News: सेवाओं से बनाई पहचान, इंस्टा-स्नैपचैट के दौर में भी डाकघर का जलवा बरकरार

Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Carving a niche through its services, the Post Office retains its charm even in the era of Instagram and Snapchat.
मुख्य डाकघर हाथरस। संवाद - फोटो : Samvad
इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के दौर में भले ही चिट्ठियों का चलन कम हो गया हो, लेकिन डाकघर ने समय के साथ खुद को बदलकर अपना महत्व बरकरार रखा है। अब यह सिर्फ चिट्ठियां और पार्सल पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, बीमा, आधार कार्ड, बचत योजनाओं और पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का भी अहम केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

एक समय था, जब लोग अपनी खुशियां, भावनाएं और संदेश चिट्ठियों के जरिये अपनों तक पहुंचाते थे। अब मोबाइल फोन, वीडियो कॉल और इंटरनेट ने संवाद का तरीका बदल दिया है। इसके बावजूद डाक विभाग लोगों तक जरूरी दस्तावेज और पार्सल पहुंचाने के साथ वित्तीय एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

बैंकिंग से आधार तक मिल रहीं सुविधाएं
हाथरस मुख्य डाकघर के माध्यम से डाक सेवाओं के साथ बचत योजनाओं, बैंकिंग, बीमा, आधार संबंधी सुविधाओं, पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं और अन्य कार्यों में लोगों को मदद मिल रही है। ऑनलाइन खरीदारी और ई-कॉमर्स के बढ़ते चलन से पार्सल बुकिंग एवं वितरण का महत्व भी बढ़ा है। डाक विभाग डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ सरकारी योजनाओं को लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में भी योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हजारों डाक का वितरण
डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हाथरस जिले में 23 डाकघर संचालित हैं। यहां करीब 25 पोस्टमैन रोजाना डाक और पार्सल का वितरण करते हैं। जिले में प्रतिदिन लगभग 2,500 साधारण डाक और 4,000 पंजीकृत डाक वितरित की जाती हैं। करीब 4,000 पंजीकृत डाक की रोजाना बुकिंग होती है। डाकघरों के माध्यम से प्रतिदिन 100 से अधिक पार्सल बुक किए जाते हैं।
विदेशों तक पहुंच रहे हाथरस के हस्तशिल्प
हाथरस से विदेशों में भी पार्सल भेजे जा रहे हैं। प्रतिदिन करीब पांच पार्सल निर्यात के लिए बुक होते हैं। इनमें हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में भेजा जाता है। इससे डाक विभाग की सेवाएं स्थानीय कारोबार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में भी सहायक बन रही हैं।

- हर वर्ष नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डाक सेवाओं के महत्व और सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चिट्ठियों की संख्या घटने के बावजूद डाक विभाग ने सेवाओं का दायरा बढ़ाकर बदलते दौर में अपनी उपयोगिता बनाए रखी है। - मनोज कुमार राजपूत, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed