फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cardboard railway tickets have become history

अब इतिहास बन गए गत्ते के रेल टिकट: मथुरा-कासगंज खंड के सभी स्टेशनों पर वितरण बंद, ढाई लाख जलाए

Sat, 28 Dec 2024 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

गत्ते के रेलवे टिकट अब इतिहास बन कर रह गए। मथुरा-कासगंज रेल खंड के सभी स्टेशनों पर यह नहीं मिलेंगे। ढाई लाख गत्ते के टिकटों को अब नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Cardboard railway tickets have become history
हाथरस सिटी स्टेशन पर गत्ते केे टिकटों को जलाने के लिए रिकाॅर्ड तैयार करते रेलवे अधिकारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड के सभी स्टेशनों पर अब गत्ते के टिकटों का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब आपात स्थिति में भी इन टिकटों का वितरण नहीं हो सकेगा। रेलवे ने गत्ते के सभी टिकटों का जलाकर नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन


अब आपात स्थिति में भी ऑनलाइन व्यवस्था के तहत टिकट लेने होंगे, जो कम शिक्षित यात्रियों के लिए मुश्किल होगा। हाथरस सिटी सहित मथुरा-कासगंज रेल खंड के लगभग सभी स्टेशनों पर मौजूद करीब ढाई लाख गत्ते के टिकटों को अब नष्ट कर दिया गया है। इन टिकटों का प्रयोग कंप्यूटराइज्ड सिस्टम में दिक्कत आने पर किया जाता था, लेकिन अब इस व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदलते समय में टिकट वितरण को आधुनिकता प्रदान की जा रही है। अब थिंक लाइन आदि से आपातकाल में टिकट का वितरण हो जाता है।
विज्ञापन


सभी स्टेशनों पर दी गई है थिंक लाइन सेवा
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मथुरा-कासगंज रेल खंड के सभी स्टेशनों पर थिंक लाइन की सेवा दी गई है। इसमें टिकट वितरण के लिए एक ऐसा कंप्यूटर स्थापित किया गया है, जो बिना इंटरनेट के लगातार 72 घंटे तक टिकट वितरण करेगा। मात्र एक मिनट का इंटरनेट मिलते ही पूरा डेटा सर्वर पर हस्तांतरित कर देगा। अगर किसी तरह से सिस्टम को मिलने वाली पावर में बाधा आती है तो टिकट वितरण ठप हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed