{"_id":"65b265344f2fefeafa067ddd","slug":"car-robbery-from-maruti-car-showroom-not-revealed-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खाली हाथ: बदमाशों की तलाश में हाथरस से मेरठ तक दबिश, मारूति कार शोरूम से कार लूट का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस खाली हाथ: बदमाशों की तलाश में हाथरस से मेरठ तक दबिश, मारूति कार शोरूम से कार लूट का नहीं हुआ खुलासा
Thu, 25 Jan 2024 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:12 PM IST
सार
हाथरस के देव मोटर्स के कार शोरूम पर 23 जनवरी की रात को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। शोरूम में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की थी और उन्हें बंधक बनाकर डाल दिया था। बदमाश वहां से सर्विस के लिए आई एक अर्टिगा व ब्रिजा कार सहित लाखों रुपये कीमत के ऑटो पार्ट्स चोरी कर ले गए थे। अभी तक पुलिस मामले में खाली हाथ है।
विज्ञापन
हाथरस पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास नगला उम्मेद स्थित मारूति कार शोरूम से हुई दो कार व लाखों रुपये कीमत के ऑटो पार्ट्स की लूट के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम हाथरस से लेकर मेरठ तक दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पूर्व में लूट की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों के गिरोह भी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के कार शोरूम पर 23 जनवरी की रात को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। शोरूम में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की थी और उन्हें बंधक बनाकर डाल दिया था। बदमाश वहां से सर्विस के लिए आई एक अर्टिगा व ब्रिजा कार सहित लाखों रुपये कीमत के ऑटो पार्ट्स चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सर्विलांस टीम सहित पुलिस की एक दर्जन टीम को लगाया था।
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज सहित मेरठ तक के जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस ने हाथरस व आसआस के जिलों के टोल प्लाजा व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। पूर्व में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इन गिरोह के बदमाशों के बारे में यह जानकारी ले रही है कि आखिर यह इन दिनों जेल में या फिर बाहर हैं।
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सर्विलांस टीम सहित पुलिस की 12 टीमें लगातार जुटी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। -रामप्रवेश राय, सीओ सिटी