{"_id":"631a2c6e481d613ae46c0f5a","slug":"car-colloids-with-divider-four-injured-hathras-news-ali2999392171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक वाले को बचाने के टक्कर में पुलिया से टकराई कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक वाले को बचाने के टक्कर में पुलिया से टकराई कार, चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगरा रोड मीतई के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसके परिवार के लोग भी हादसे की सूचना मिलने पर आ गए।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नौजरपुर निवासी महेश कुमार पुत्र कुंवरपाल, मालती देवी पत्नी राजकुमार, कृष्णा देवी पत्नी नवीन और नवीन पुत्र राजेश कुमार कार में सवार हो आगरा जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार आगरा रोड मीतई के निकट पहुंची तो कार के सामने बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पुलिस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनको उपचार दिया गया।