फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car collides with tractor-trolley laden with rebar

Hathras Road Accident: ट्रैक्टर से भिड़ी कार, एक की मौत, चार लोग घायल

Sun, 23 Feb 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

वैगन आर कार में सवार पांच लोग शादी में जा रहे थे। रात में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। जिससे कार चालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley laden with rebar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

22 फरवरी रात पुरदिलनगर-सिकंदराराऊ मार्ग पर नहर के पुल के निकट एक कार सरिया से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को आगरा ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर आनंदमोहन उर्फ आशु पुत्र अशोक, अर्जुन पुत्र केहरी सिंह, ओमवीर पुत्र रामवीर सिंह, योगेश पुत्र श्रीपाल सिंह, टिंकू पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी गण छोटा लालपुर अस्फाबाद थाना रसूलपुर फिरोजाबाद एक शादी में सम्मिलित होने के लिए फिरोजाबाद से अकराबाद अलीगढ़ जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार आशु चला रहा था। 22 फरवरी रात्रि साढ़े दस बजे ये लोग सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर मार्ग पर नहर पुल पर पहुंचे तो कार सामने से आ रही लोहे की सरिया लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे आशु उर्फ आनंदमोहन (26) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को उसके साथी उपचार के लिए आगरा ले गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed