{"_id":"69efcc0fa72af56d200a7947","slug":"car-collides-with-divider-on-highway-brother-in-law-dies-hathras-news-c-56-1-hts1004-147757-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, साले की मौत
Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो।
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चंदपा के गांव कुमरपुर के निकट रविवार देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा व चाचा को गंभीर चोट आईं। जिला अस्पताल से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
अलीगढ़ खैर के गांव नगला भोपा निवासी नीरज (40) पुत्र गजराज अपने चाचा योगेंद्र (48) पुत्र कुंवरपाल के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने खंदौली गए थे। रास्ते में नीरज ने अपने जीजा रवि (41) पुत्र राम सिंह निवासी संजय कॉलोनी, सासनी को भी साथ ले लिया था।
कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात तीनों कार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में रात लगभग दो बजे कुमरपुर के निकट सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। नीरज ने बचने का प्रयास किया था। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर के बाद कार पलटते हुए सडक़ से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला। हालत गंभीर देखते हुए आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। चंदपा एसओ योगेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।