{"_id":"63b1a89410412d588b0d8e02","slug":"car-collided-with-culvert-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोहरे के चलते कार पुलिया से टकराई, कार सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोहरे के चलते कार पुलिया से टकराई, कार सवार घायल
Sun, 01 Jan 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर आगरा से लौट रहा था। कार सवार बहन को छोड़ने आगरा गए थे। लौटते समय आगरा रोड स्थित कुरसंडा मोड़ के निकट घने कोहरे के चलते कार हाईवे किनारे पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद में रविवार रात आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट कोहरे के चलते कार पुलिया से टकरा गई। इससे कार सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर आगरा से लौट रहा था। कार सवार बहन को छोड़ने आगरा गए थे। लौटते वक्त कुरसंडा मोड़ के निकट घने कोहरे के चलते कार हाईवे किनारे पुलिया से टकरा गई। कार में महिला, बच्चे भी सवार थे।
विज्ञापन
इससे कार सवार शिहिदा पुत्री मोहम्मद साद, बहरीन पुत्री सफीक निवासीगण उपरकोट अलीगढ़ घायल हो गए। बाकी अन्य सवार लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन