{"_id":"6654c0185bd7465e380e5b64","slug":"car-catches-fire-after-hitting-tree-driver-injured-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, सिलिंडर खाली कर लौट रहे ट्रक में भी निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, सिलिंडर खाली कर लौट रहे ट्रक में भी निकला धुआं
Mon, 27 May 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 10:47 PM IST
सार
पेड़ से टकराकर कार में आग लग गई। वहीं एक ट्रक के पीछे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रक चालक को दी। धुआं देख चालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट 26 मई की देर रात एक कार नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी और पेड़ में आग लग गई। दुर्घटना में कार मलिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे आग को बुझाया।
विज्ञापन
जब तक आग बुझी, तब तक कार और पेड़ जलकर राख हो चुका था। दरअसल रविवार की देर रात हाथरस के गिजरौली निवासी सुमित कुमार पुत्र प्रेमचंद अपनी बलेनो कार से किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित ग्राम बरसै के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी गाड़ी के सामने एक नीलगाय आ गई, जिससे उनकी कार असंतुलित होकर पास में खड़े एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित ने हिम्मत से काम लेते हुए कार की खिड़की खोली और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक कार और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ, प्रेमचंद शर्मा पुत्र रोशनलाल निवासी हाथरस अपने एलपीजी से भरे ट्रक को मथुरा जिले के कोसी से खाली करने के बाद वापस गोदाम लौट रहे थे। जैसे ही ट्रक कस्बा के राधे गार्डन के निकट पहुंचा, वैसे ही ट्रक के पीछे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रक चालक को दी। धुआं देख चालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर भगदड़ मच गई। चालक ने इसकी सूचना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की दमकल को दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।