{"_id":"667016344c1abe0de20f423d","slug":"capacity-of-power-transformer-will-increase-in-hathras-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: पावर ट्रांसफॉर्मर की बढ़ेगी क्षमता, 65 गांव के उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: पावर ट्रांसफॉर्मर की बढ़ेगी क्षमता, 65 गांव के उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति
Mon, 17 Jun 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:26 PM IST
सार
ओढ़पुरा बिजली घर से 33/11 केवी देहात उपकेंद्र का जल्द ही उच्चीकरण किया जाएगा। तांकि इस केंद्र से मथुरा व इगलास क्षेत्र के करीब 35 गांव को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद के 65 विद्युत उपकेंद्रों से होने वाली आपूर्ति की क्षमता की वृद्धि की जा रही है। इसमें हाथरस के ओढ़पुरा बिजलीघर के देहात उपकेंद्र को पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के ओढ़पुरा बिजली घर से 33/11 केवी देहात उपकेंद्र का जल्द ही उच्चीकरण किया जाएगा। तांकि इस केंद्र से मथुरा व इगलास क्षेत्र के करीब 35 गांव को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा सके। इससे क्षेत्र के करीब 6000 उपभोक्ताओं को अक्सर होने वाली विद्युत खराबियों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
शहर से सटे गांव चंदपा विद्युत उपकेंद्र से भी करीब 30 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। आगरा रोड के इन गांव में भी विद्युत आपूर्ति निर्बाध करने के लिए जल्द ही उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में पांच एमबीए क्षमता वाले उपकेंद्र को कम से कम आठ या 10 एमवीए करने की रुपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जहां भी लोड अधिक है, वहां के उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि किए जाने की कवायदें की जा रही हैं। ओढ़पुरा बिजली घर की क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए किए जाने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।-मनीष कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत, हाथरस।