फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cantor riders returning from Ganga bath

गंगा स्नान कर लौट रहे कैंटर सवार लोगों को पीटा

Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cantor riders returning from Ganga bath
कासगंज रोड पर मारपीट के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। राजघाट से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे आयशर कैंटर पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कासगंज रोड पर गांव नावली के निकट कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कैंटर सवार लोगों से मारपीट की गई। एक दंपती और एक वृद्ध घायल हो गए। पति पत्नी ने जेवर और रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। करीब 45 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी नगला सलेम मानिकपुर (जलेसर रोड) गाड़ी चलाता है। गांव के ही एक ने व्यक्ति ने नई कैंटर गाड़ी खरीदी थी। प्रमोद गांव के लोगों को गाड़ी में बिठाकर गंगा स्नान के लिए राजघाट ले गया। शनिवार की सुबह यह लोग गंगा स्नान से लौट रहे थे। तभी कासगंज मार्ग स्थित गांव नावली पर एक वैगनआर कार सवार लोगों ने कैंटर को रुकवा लिया। कार सवार लोगों की नावली में रिश्तेदारी है। लिहाजा गांव के भी काफी लोग वहां आ गए। इन लोगों ने कार सवार लोगों के साथ मिलकर कैंटर चला रहे प्रमोद को नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रमोद को बचाने आई उसकी पत्नी नीलम और मां ओमवती को भी पीटना शुरू कर दिया। सिर में चोट लगने से नीलम वहीं बेहोश हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रमोद को बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने नीलम के गले की चेन और कुंडल भी छीन लिए। प्रमोद की जेब में रखे 19 हजार रुपये भी गायब थे। घटनाक्रम के दौरान सड़क पर कैंटर इस तरह खड़ा हो गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया। घटना के पीछे आपस का विवाद बताया गया है। प्रमोद की गांव बिलोखरा निवासी व्यक्ति से कुछ दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जिस व्यक्ति से मारपीट हुई थी, उसकी रिश्तेदारी गांव नावली में है। मारपीट का बदला लेने के लिए नावली गांव को चुना गया। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि मारपीट हुई है, लूूट नहीं। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed