फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cantor driver's robbery incident exposed, three accused arrested

Hathras News: कैंटर चालक से लूट की घटना का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
सार

रात में वह कैंटर से फिरोजाबाद से हाथरस आ रहा था। रास्ते में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर नगला खान के निकट चार कार सवार बदमाशों ने अपनी कार को ओवरटेक करके कैंटर के आगे लगा दिया। चालक ने कैंटर रोक लिया।

विज्ञापन
Cantor driver's robbery incident exposed, three accused arrested
सासनी में पुलिस की अभिरक्षा में खड़े हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कैंटर चालक से लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये की नगदी, तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ओंकार सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी अफोया थाना हाथरस जंक्शन ने थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि बृहस्पतिवार की रात में वह कैंटर से फिरोजाबाद से हाथरस आ रहा था। रास्ते में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर नगला खान के निकट चार कार सवार बदमाशों ने अपनी कार को ओवरटेक करके कैंटर के आगे लगा दिया। चालक ने कैंटर रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर कैंटर चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए एसपी देवेश कुमार पांडे ने पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने नाम अनिल राठौर पुत्र गोपाल निवासी जलेसर रोड, आदिल पुत्र छंगा कुरैशी व रोहित पुत्र यूसुफ कुरैशी निवासीगण कांशीराम काॅलोनी थाना हाथरस गेट बताए। आरोपियों ने बताया कि उनके खर्चे पूरे नहीं हो रहे थे, इसलिए उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट के रुपयों का बंटवारा करते समय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव, निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक कृतपाल सिंह, उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रामहरि व कांस्टेबल सौरभ चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10000 रूपए की नगदी, एक पर्स , आधार कार्ड , पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, दो तमंचे व कारतूस, घटना में प्रयुक्त डस्टर कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed