फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cantor damaged due to falling tree, electricity also disrupted

पेड़ टूटकर गिरने से कैंटर क्षतिग्रस्त, बिजली भी बाधित

Thu, 17 Jun 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cantor damaged due to falling tree, electricity also disrupted
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर को राजमार्ग पर बिजलीघर के निकट सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे राजमार्ग के किनारे खड़ा कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। हाईटेंशन लाइन के खंभे टूट गए और लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। कस्बा और औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
गौरतलब है कि आंधी से क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। बिजलीघर के निकट सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ भी धराशाई हो गया। यह पेड़ सड़क किनारे खड़े कैंटर पर जाकर गिर गया, जिससे कैंटर की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए और लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र एसएन मिल्क प्रोडक्ट एवं करीब आधा दर्जन कोल्ड स्टोरों की आपूर्ति बाधित हो गई। राजमार्ग पर आवागमन भी करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आसपास के दुकानदार एवं राहगीर और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर आ गए। उन्होंने सड़क से पेड़ को हटवाकर रास्ता साफ कराया। तब जाकर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed