फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Candidates, supporters restless about the election result

चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशी, समर्थक बेचैन

Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Candidates, supporters restless about the election result
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने में अब चंद घंटे बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक खासे बेचैन हैं। उनकी टकटकी चुनाव परिणाम पर लगी है। इतना ही नहीं जिले के कई बड़े राजनेताओं का कद भी इस चुनाव परिणाम के बाद तय होगा। जिला पंचायत के कई वार्डों में यहां दिलचस्प मुकाबला भी हो रहा है। ऐसे में चुनाव परिणाम से यह स्थिति भी स्पष्ट होगी कि आखिर कौन कितने पानी में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार भी अनारक्षित है। परिणाम स्वरूप इस पद के लिए भी कांटे का मुकाबला होगा। वहीं अब चर्चाओं और कयासों का दौर भी शुरू हो गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए यहां 15 अप्रैल को मतदान हो चुका है और सभी उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो चुका है। यह मतपेटिका रविवार को खुलेंगी। जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। उनके समर्थक भी बेचैन हैं।
विज्ञापन

जिले में भी पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प रहा है। जिला पंचायत के इस चुनाव में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय का मुकाबला उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय से हुआ। ऋतु उपाध्याय पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, डॉ. अविन शर्मा के अलावा कई पूर्व जिला पंचायत सदस्यों सहित कई बड़े राजनेताओं की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। किसी भी पार्टी ने अपने चुनाव चिह्न पर तो चुनाव नहीं लड़ाया, लेकिन अपने समर्थित उम्मीदवार खड़े किए।

ऐसे में भाजपा और बसपा ने पार्टी से बगावत करने वाले कुछ नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया। अब मतगणना की तिथि नजदीक आती जा रही है तो प्रत्याशी और उनके समर्थक काफी बेचैन हैं। चुनाव परिणाम यह भी तय करेगा कि इस चुनाव में ग्रामीणों ने राजनेताओ के कद को महत्व दिया या फिर पार्टी को। हालांकि परिणाम सामने आने तक सभी प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed