{"_id":"6ab6dd1bbaea845b7100e855","slug":"canal-water-stopped-net-cast-two-kilometers-downstream-hathras-news-c-2-1-ali1027-1075614-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नहर का पानी रोका, दो किमी आगे जाल डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नहर का पानी रोका, दो किमी आगे जाल डाला
Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विलाप करतीं नहर में डूबे विकास की मां। संवाद
- फोटो : Samvad
लाखनूं में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक किशोर के डूबने की घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जमा रही। एक घंटे तक किशोर का कुछ पता चलने पर सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी रोका गया। पुलिस ने दो किमी आगे जाल भी डाला है। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण विकास की तलाश में जुटे रहे।
देर रात तक लापता किशोर की तलाशी के लिए अभियान चलता रहा। ग्रामीणों ने अंधेरे को देखते हुए राहत और बचाव कार्याें के लिए वहां अतिरिक्त लाइटें भी लगवा दी थीं। देर रात तक तलाशी अभियान जारी था और किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया था। इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते नहर किनारे पहुंचे। मां मीरा रो-रोकर बदहवास हो गईं। मजदूरी करने वाले पिता धर्मेंद्र घटना के वक्त हाथरस में थे जो बाद में भागे-भागे पहुंचे। बड़े भाई दीपक और पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार दो भाइयों में छोटा विकास कक्षा-11 का छात्र है।